1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. रेलवे स्टेशन को बम धमाके से उड़ाने की धमकी, मथुरा में सुरक्षा कड़ी की गई

रेलवे स्टेशन को बम धमाके से उड़ाने की धमकी, मथुरा में सुरक्षा कड़ी की गई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 25, 2019 08:37 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 08:37 pm IST

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशन को बम धमाके से उड़ा देने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सहित ऐसे अन्य सभी अतिसंवेदनशील धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा चाक-चैबंद कर दी है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

मथुरा: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशन को बम धमाके से उड़ा देने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद राज्य सरकार ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर सहित ऐसे अन्य सभी अतिसंवेदनशील धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और भी ज्यादा चाक-चैबंद कर दी है।

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान, बांकेबिहारी मंदिर सहित रेलवे स्टेशन एवं मथुरा के तेलशोधक कारखाने की निगहबानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी सार्वजनिक स्थलों एवं आश्रम, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं में ठहरने वाले आगंतुकों की पहचान की जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया, ‘‘गत सप्ताह एक धमकी भरा पत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रेलवे स्टेशन को उड़ाने के संबंध में मिला था। उक्त पत्र में संभवतः उत्तर प्रदेश के भी कुछ धार्मिक शहरों में अशांति फैलाने जैसी भाषा इस्तेमाल की गई थी। जिसके कारण पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया था। इसलिए इन दिनों किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को टालने के इरादे से यह कवायद की जा रही है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘जिले में खुफिया एजेंसियों को भी पूरी तरह से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा हर प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। देश के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक होने के कारण मथुरा स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालू यहां आते हैं। इसलिए उनकी भी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।’’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत