1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में 3 चोर गिरफ्तार, दिन में फैक्टरी में काम और रात में करते थे चोरी

नोएडा में 3 चोर गिरफ्तार, दिन में फैक्टरी में काम और रात में करते थे चोरी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 18, 2020 02:41 pm IST,  Updated : Dec 18, 2020 02:41 pm IST

नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से तीन चाकू, ताला तोड़ने के लिए हथौड़ा, कुछ नकदी आदि बरामद किए हैं।

नोएडा में 3 चोर...- India TV Hindi
नोएडा में 3 चोर गिरफ्तार, दिन में फैक्टरी में काम और रात में करते थे चोरी Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से तीन चाकू, ताला तोड़ने के लिए हथौड़ा, कुछ नकदी आदि बरामद किए हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये लोग दिन में यहां स्थित फैक्ट्रियों में नौकरी करते हैं, तथा रात के समय बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी करते हैं।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 2 से राकेश महतो पुत्र सतनारायण, महेश साहनी तथा भूषण साहनी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे दिन में फैक्ट्रियों में नौकरी करते हैं तथा रात के समय बंद पड़ी फैक्ट्रियों के अंदर चोरी करते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे काफी दिनों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत