1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी सरकार के तीन साल पूरे: गांव-गांव तक सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे विधायक-सांसद

योगी सरकार के तीन साल पूरे: गांव-गांव तक सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे विधायक-सांसद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2020 02:02 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 02:04 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर गांव-गांव तक सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने का जिम्मा अपने सांसदो और विधायकों को दिया है।

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर गांव-गांव तक सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने का जिम्मा अपने सांसदो और विधायकों को दिया है। इस दौरान सांसद-विधायक पांच-पांच गांवों में जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। 

प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया, "योगी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा सभी विधायकों व सांसदों को अभियान में दायित्व सौंपे गए हैं। सांसदों और विधायकों को पांच-पांच गांव सौंपे गए हैं, जिनमें वह ग्राम चौपालों में केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की विस्तृत जानकारी देंगे।"

उन्होंने कहा, "इसके अलावा पूर्ववर्ती सरकारों की विफलताओं और वर्तमान में समाज तोड़ने की साजिश को भी उजागर किया जाएगा। प्रचार का माइक्रो मैनेंजमेंट भी तैयार किया गया है। सभी 57 हजार से अधिक गांवों में संपर्क के दौरान पत्रक वितरण भी होगा।"

उन्होंने बताया , "सरकार के 3 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि 19 मार्च से विशेष अभियान पर निकलेंगे। 24 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेश के सभी 27 हजार सेक्टरों में बैठकों व संपर्क-संवाद के जरिए सरकार की प्रमुख उपलब्धियों व नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।"

ज्ञात हो कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सरकार अपने कामों को प्रत्येक गांवों और बूथों तक पहुंचाना चाहती है। इसी कारण वह अपने प्रचार अभियान में तेजी से जुटी हुई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत