1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. TikTok वीडियो पर लाइक न मिलने से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

TikTok वीडियो पर लाइक न मिलने से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 17, 2020 01:11 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 01:11 pm IST

एसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि टिक- टॉक पर उसकी वीडियो को लाइक नहीं मिल रहे थे, जिसकी वजह से वह परेशान था।

TikTok user commit suicide in noida - India TV Hindi
TikTok user commit suicide in noida 

नोएडा। टिक-टॉक वीडियो पर लाइक न मिलने से परेशान एक व्यक्ति ने नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के एक गांव में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में चांद मस्जिद के पास रहने वाला इकबाल (18 वर्ष) टिक- टॉक वीडियो बनाकर उन्हें अपलोड किया करता था।

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से उसकी टिक-टॉक वीडियो को लाइक नहीं मिलने से वह काफी परेशान था। उन्होंने बताया कि इकबाल ने गुरुवार देर रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि टिक- टॉक पर उसकी वीडियो को लाइक नहीं मिल रहे थे, जिसकी वजह से वह परेशान था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत