1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ईटों से भरे ट्रैक्टर व डंपर के बीच भिड़ंत में चालक सहित दो की मौत, तीन मजदूर घायल

ईटों से भरे ट्रैक्टर व डंपर के बीच भिड़ंत में चालक सहित दो की मौत, तीन मजदूर घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 19, 2020 02:27 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 02:27 pm IST

एटा में ट्रैक्टर व डंपर में शुक्रवार को भिड़ंत हो जाने से चालक व एक मजदूर समेत दो की मौत हो गई तथा तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Accident- India TV Hindi
Accident Image Source : FILE

घटना के बाद ग्रामीणों ने बचाव कार्य प्रारंभ कर घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को जिला चिकित्सालय एटा पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। 

गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सैफई भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात इंद्रेश भदौरिया ने बताया की शुक्रवार सुबह ग्राम समस्तीपुर के पास स्थित पायल ईट भट्टा उद्योग का ट्रैक्टर ईट लेकर एटा आ रहा था जिसमें एक चालक तथा चार मजदूर मौजूद थे। ट्रैक्टर की पीएसी बटालियन के पास सामने से आ रहे हैं डंपर में भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रैक्टर चला रहे सूबेदार की मौत हो गई तथा ट्रॉली में बैठे एक मजदूर की भी मौत हो गई जिसका नाम व पता अभी पता नहीं चल सका है। 

ट्राली में बैठे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है तथा चिकित्सकों ने मजदूरों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें उपचार के लिए सैफई रेफर किया है। डंफर चालक मौके से फरार हो गया ।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत