1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भागीं दो लड़कियां, एक को जेल

यूपी में एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भागीं दो लड़कियां, एक को जेल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 18, 2021 01:38 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 01:38 pm IST

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के सहजनवा इलाके में एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भागी दो लड़कियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यूपी में एक-दूसरे से...- India TV Hindi
यूपी में एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भागीं दो लड़कियां, एक को जेल Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के सहजनवा इलाके में एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भागी दो लड़कियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 18 साल की इस लड़की को अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि उसके साथ भागने वाली लड़की नाबालिग थी। सहजनवा के स्टेशन हाउस अफसर सुधीर सिंह ने कहा है, "एक हफ्ते पहले सहजनवा की दो लड़कियां आपस में शादी करने के लिए अपने-अपने घरों से भागकर लुधियाना पहुंची। इनमें से एक बालिग और एक नाबालिग है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से लुधियाना में इनके होने का पता लगा और इन्हें वहां से वापस ले आया गया।"

उन्होंने आगे कहा, "बालिग लड़की को जेल भेज दिया गया है क्योंकि नाबालिग लड़की के माता-पिता ने उस पर अपनी बच्ची के अपहरण का आरोप लगाया है। यह कार्रवाई सेम सेक्स लिव-इन-रिलेशनशिप के आधार पर नहीं, बल्कि अपहरण के एक मामले के आधार पर की गई है। अगर दोनों ही लड़कियां बालिग होतीं तो कोई कार्रवाई नहीं की जाती।"

ये दोनों लड़कियां एक ही कॉलेज में पढ़ती हैं और एनसीसी कैडेट हैं। इन्होंने पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे से शादी करना चाहती हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत