1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lucknow University की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Lucknow University की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2020 02:35 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 02:35 pm IST

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी 25 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शताब्दी दिवस समारोह में शामिल होंगे।

University of Lucknow PM Modi to take part in Centennial Foundation Day । Lucknow University की स्था- India TV Hindi
Lucknow University की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Image Source : PTI

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के शताब्दी दिवस समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे और इस अवसर पर वह एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 1920 में हुई थी।

इस साल लखनऊ विश्वविद्यालय अपने 100 साल पूरे कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी 25 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शताब्दी दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय के 100 साल पूरा होने पर एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। इस दौरान वह एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत