Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्नाव गैंगरेप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार हुए BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

उन्नाव गैंगरेप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार हुए BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Apr 13, 2018 06:48 am IST, Updated : Apr 13, 2018 07:08 am IST

कल ही सेंगर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था और सीबीआई ने रात को ही विधायक सेंगर को गिरफ्तार कर लिया।

Unnao gangrape accused BJP MLA Kuldeep Sengar arrested by CBI - India TV Hindi
उन्नाव गैंगरेप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार हुए BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर  

नई दिल्ली: उन्वाव गैंगरेप केस के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पिछले करीब दो घंटे से विधायक से सीबीआई की टीम लखनऊ के दफ्तर में पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने कल देर रात ही इस केस में तीन FIR दर्ज की थी। इसके बाद सीबीआई की टीम लखनऊ में एसएसपी ऑफिस गई। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवानों को सीबीआई की टीम के साथ भेजा गया। इसके बाद आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर को उसके लखनऊ वाले घर से पहले हिरासत में लिया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कल ही सेंगर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था और सीबीआई ने रात को ही विधायक सेंगर को गिरफ्तार कर लिया।

शिकंजे में विधायक?

-कल सुबह से अपने घर पर नहीं थे कुलदीप सिंह सेंगर
-FIR दर्ज होने के बाद से ही फरार थे कुलदीप सिंह सेंगर
-रात भर सीबीआई और पुलिस की टीम तलाश करती रही
-लखनऊ से लेकर उन्नाव तक कई ठिकानों पर छापेमारी हुई
-सुबह 4 बजे CBI के SP राखवेंद्र वत्स की लखनऊ SSP से मुलाकात
-सुबह 4.30 बजे लखनऊ के इंदिरा नगर आवास पर पहुंची CBI टीम
-इंदिरा नगर आवास से CBI ने कुलदीप सेंगर को हिरासत में लिया
-सुबह करीब 5.00 बजे कुलदीप को CBI दफ्तर लाया गया

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश शासन से आदेश जारी होने के बाद कुलदीप के खिलाफ उन्नाव के माखी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376 ,506 और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। शासन ने इस आदेश में इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी, जिसे एजेंसी द्वारा स्वीकार कर लिया गया था। इस आदेश में सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी।

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement