1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: क्वारंटाइन खत्म होते ही जमातियों पर कड़ा एक्शन, 17 को भेजा जेल

UP: क्वारंटाइन खत्म होते ही जमातियों पर कड़ा एक्शन, 17 को भेजा जेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2020 03:14 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 03:14 pm IST

क्वारंटाइन अवधि खत्म होने के बाद यहां 17 जमातियों को रविवार को जेल भेज दिया गया है। पहले इन जमातियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और फिर जेल भेजा गया।

क्वारंटाइन खत्म होते...- India TV Hindi
क्वारंटाइन खत्म होते ही जमातियों पर कड़ा एक्शन, 17 को भेजा जेल

बहराइच (यूपी): क्वारंटाइन अवधि खत्म होने के बाद यहां 17 जमातियों को रविवार को जेल भेज दिया गया है। पहले इन जमातियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और फिर जेल भेजा गया। इन सभी को वीजा और पासपोर्ट नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया था। ये सभी जमाती इंडोनेशिया और थाईलैंड के हैं।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस ने ताज और कुरैश मस्जिदों से 17 विदेशी नागरिकों सहित 21 जामातियों को गिरफ्तार किया था और इन सभी को 31 मार्च को क्वारंटाइन में रखा गया था। बाद में जांच के लिए उनके नमूने भेजे गए, जो कि निगेटिव आए थे।

उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत धारा 269, 270, 271, 188 सहित महामारी रोग अधिनियम (1897) 03 और पासपोर्ट अधिनियम (1967) की धारा 12 (3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। मस्जिद में उनकी मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लिया था।

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत