1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Assembly Elections Result LIVE: राम मंदिर लहर से बड़ी है मोदी लहर, बीजेपी 300 के पार

UP Assembly Elections Result LIVE: राम मंदिर लहर से बड़ी है मोदी लहर, बीजेपी 300 के पार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2017 05:15 pm IST,  Updated : Mar 11, 2017 06:24 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने भारी जीत हासिल की है। पार्टी ने 248 सीटें जीत ली हैं और 60 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से पार्टी 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में 300 से ज्यादा सीटें जीतने की तरफ बढ़ रही है।

Narendra Modi | PTI File Photo- India TV Hindi
Narendra Modi | PTI File Photo

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने भारी जीत हासिल की है। पार्टी ने 248 सीटें जीत ली हैं और 60 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से पार्टी 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में 300 से ज्यादा सीटें जीतने की तरफ बढ़ रही है। 2017 की मोदी लहर 1991 की राम मंदिर लहर से भी बड़ी है जब बीजेपी ने पहली बार प्रदेश की सत्ता पर बहुमत के साथ जीत दर्ज की थी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

1991 में बीजेपी ने 425 सदस्यीय विधानसभा में 221 सीटें जीतीं थीं। तब उत्तराखंड एक अलग राज्य नहीं बना था। कांग्रेस को उन चुनावों में 46 सीटें मिली थीं। जनता दल ने उन चुनावों में 92 सीटें जबकि जनता पार्टी ने 34 सीटें जीती थीं। बीजेपी ने 1991 में 31.76 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। इस बार बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतती नजर आ रही है और लगभग 40 प्रतिशत वोटों के साथ प्रचंड बहुमत से यूपी की सत्ता पर काबिज होगी।

निश्चित तौर पर इन विधानसभा चुनावों में जीत के चलते बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कद बढ़ा है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की यह जीत साल के अंत में होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा सकती है। यह जीत दिखाती है कि यूपी में मोदी की लहर अभी भी बरकरार है और उनपर जनता का भरोसा बना हुआ है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत