1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शख्स ने गर्लफ्रेंड के पिता को पीट-पीट कर मार डाला, बेटी की शादी करवाने से किया था इनकार

शख्स ने गर्लफ्रेंड के पिता को पीट-पीट कर मार डाला, बेटी की शादी करवाने से किया था इनकार

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2021 01:37 pm IST,  Updated : Mar 29, 2021 01:37 pm IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में 28 साल के एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि उसने अपनी बेटी की शादी उससे करने से इनकार कर दिया था।

शख्स ने गर्लफ्रेंड के...- India TV Hindi
शख्स ने गर्लफ्रेंड के पिता को पीट-पीट कर मार डाला, बेटी की शादी करवाने से किया था इनकार Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में 28 साल के एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि उसने अपनी बेटी की शादी उससे करने से इनकार कर दिया था। यह घटना बरेली जिले के शाही इलाके में हुई और आरोपी श्रीपाल पर आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), राज कुमार अग्रवाल के अनुसार, शव घर से बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी उसकी बेटी से शादी करना चाहता था लेकिन उसने प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद श्रीपाल ने लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी फरार है। हम उसे जल्द गिरफ्तार करेंगे।''

मृतक के छोटे भाई ने कहा, मेरा भाई अपनी बेटी के लिए एक उपयुक्त लड़के की तलाश में था। हमारा परिवार श्रीपाल को जानता था। शनिवार की रात को, वह शराब की बोतल लेकर हमारे घर आया और मेरे भाई को पीने के लिए कहा।''

नशे की हालत में, श्रीपाल ने मेरे भाई से उसकी बेटी का हाथ मांगा। मेरे भाई ने मना कर दिया और उसे तुरंत जाने के लिए कहा। श्रीपाल ने पहले लड़की को अपने साथ ले जाने की कोशिश की और फिर मेरे भाई को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला और फरार हो गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत