1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अगले महीने से UP को लेकर बीजेपी में हलचल तेज, अमित शाह और जेपी नड्डा की आक्रामक रणनीति

अगले महीने से UP को लेकर बीजेपी में हलचल तेज, अमित शाह और जेपी नड्डा की आक्रामक रणनीति

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 27, 2021 11:56 am IST,  Updated : Jul 27, 2021 11:56 am IST

अगले महीने से उत्तर प्रदेश को लेकर बीजेपी में हलचल तेज हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ से अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

अगले महीने से UP को लेकर बीजेपी में हलचल तेज, अमित शाह और जेपी नड्डा की आक्रामक रणनीति - India TV Hindi
अगले महीने से UP को लेकर बीजेपी में हलचल तेज, अमित शाह और जेपी नड्डा की आक्रामक रणनीति  Image Source : FILE

नई दिल्ली: अगले महीने से उत्तर प्रदेश को लेकर बीजेपी में हलचल तेज हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तरफ से अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सात और आठ अगस्त को लखनऊ में रहेंगे जबकि गृह मंत्री अमित शाह एक अगस्त को लखनऊ में रहेंगे। चुनाव के लिहाज से इन दोनों नेताओं को दौरा अहम माना जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सात और आठ अगस्त को ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों से संवाद करेंगे जबकि गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ के सरोजनी नगर में प्रस्तावित यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस का शिलान्यास करेंगे। नड्डा और शाह प्रदेश के नेताओं से मुलाकात करेंगे और आनेवाले चुनाव को लेकर रणनीति को अंतिम रूप देंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत