1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: बिजनौर में एक-दूसरे से बंधे दलित प्रेमी युगल के शव बरामद

यूपी: बिजनौर में एक-दूसरे से बंधे दलित प्रेमी युगल के शव बरामद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2018 05:24 pm IST,  Updated : Jan 04, 2018 05:24 pm IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जिला मुख्यालय से लगभग 65 किमी दूर नैनीताल मार्ग पर बसे कस्बे शेरकोट के खो बैराज में नदी से प्रेमी युगल के शव बरामद किए गए हैं...

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जिला मुख्यालय से लगभग 65 किमी दूर नैनीताल मार्ग पर बसे कस्बे शेरकोट के खो बैराज में नदी से प्रेमी युगल के शव बरामद किए गए हैं। शेरकोट पुलिस थाने के प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि दोनों की पहचान शहजादपुर गांव के पंकज (23) और शिवानी(20) के तौर पर हुई है। दोनों दलित हैं और 31 दिसंबर से लापता थे। अभी तक इस प्रेमी युगल की हत्या के मकसद का पता नहीं चल पाया है।

शेरकोट पुलिस थाने के प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि बुधवार देर शाम खो बैराज पर पुल के नीचे 2 शव बहते देखे जाने की जानकारी मिलने के बाद शवों को बाहर निकाला गया। दोनों ही शवों के हाथों को दुपट्टे से बांधा गया था। पुलिस ने बताया कि पंकज के खिलाफ शिवानी को भगाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट्स के मुतबाकि, ये दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिवार वाले इसके खिलाफ थे। 

पुलिस के मुताबिक, यह झूठी शान के लिए की गई हत्या का मामला हो सकता है। हालांकि शादी न होने की वजह से युवक-युवती के आत्महत्या करने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। SP प्रभाकर चौधरी के अनुसार प्रारम्भिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन आगे जांच में ही सही तथ्य सामने आ पाएंगे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत