1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, अपर मुख्य सचिव सूचना पद से अवनीश अवस्थी हटाए गए

यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, अपर मुख्य सचिव सूचना पद से अवनीश अवस्थी हटाए गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 01, 2020 10:01 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 10:01 pm IST

उत्तर प्रदेश में अपर मुख्य सचिव गृह की जिम्मेदारी निभा रहे अवनीश अवस्थी ही राज्य के सूचना प्रमुख भी थे। इधर एसीएस की जिम्मेदारी राज्य में सबसे ज्यादा होती है इस लिहाज से सरकार ने नये सूचना प्रमुख की नियुक्ति कर दी है।

up bureaucracy reshuffle,  Avnisah Awasthi removed from the post of Additional Chief Secretary Infor- India TV Hindi
up bureaucracy reshuffle,  Avnisah Awasthi removed from the post of Additional Chief Secretary Information Image Source : ANI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अपर मुख्य सचिव गृह की जिम्मेदारी निभा रहे अवनीश अवस्थी ही राज्य के सूचना प्रमुख भी थे। इधर एसीएस की जिम्मेदारी राज्य में सबसे ज्यादा होती है इस लिहाज से सरकार ने नये सूचना प्रमुख की नियुक्ति कर दी है। 

राज्य सरकार से मिली जानकारी के अनुसार नवनीत सहगल को इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं संजय प्रसाद को अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव सूचना विभाग बनाया गया है। सरोज कुमार को एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण विभाग दिया गया है।

मनोज सिंह जिनके पास समाज कल्याण विभाग था उनको अपर मुख्य सचिव सचिव उद्यान बनाया गया और बाबू लाल मीना को प्रमुख सचिव समाज कल्याण बनाया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत