1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. संपूर्ण विकास के लिए निकायों में भी भाजपा की सरकार जरूरी: योगी

संपूर्ण विकास के लिए निकायों में भी भाजपा की सरकार जरूरी: योगी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 22, 2017 01:12 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 01:12 pm IST

उन्होंने कहा, "रुझान भाजपा के पक्ष में है। इसका लाभ भाजपा के उम्मीदवारों को मिलेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गली-गली तक पहुंचाने के लिए भाजपा की सरकार निकायों में भी जरूरी है।"

CM-Yogi- India TV Hindi
CM-Yogi Image Source : PTI

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मतदान करने के बाद जनता से बढ़-चढ़ कर भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उप्र के संपूर्ण विकास के लिए यह बेहद जरूरी है कि निकायों में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए यह कहा। उन्होंने बुधवार को नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में अपने गृह जनपद गोरखपुर के कन्या इंटर कलेज में मतदान किया।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को दूर करने और लोगों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भाजपा मैदान में है। जनता इस बार भी भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएगी।

उन्होंने कहा, "रुझान भाजपा के पक्ष में है। इसका लाभ भाजपा के उम्मीदवारों को मिलेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गली-गली तक पहुंचाने के लिए भाजपा की सरकार निकायों में भी जरूरी है।"

योगी ने कहा कि इस चुनाव में विपक्षी दल परास्त होंगे। पार्टी नगर निकाय में लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने, पटरी व्यवसायियों के हितों और आम लोगों के लिए स्वच्छ वातावरण जैसे मुद्दे के साथ चुनाव में आई है। इस चुनाव में जीत के साथ ही लोगों को सभी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत