1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कहा- 'बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया'

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कहा- 'बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया'

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2020 04:12 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 04:12 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट को विकासोन्मुखी बताया। 

UP CM Yogi Adityanath- India TV Hindi
UP CM Yogi Adityanath Image Source : ANI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट को विकासोन्मुखी बताया। योगी ने कहा, ''रोजगार के व्यापक सृजन, किसान हितैषी और विकासोन्मुख बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से अभिनंदन करता हूं, बधाई देता हूं।'' उन्होंने कहा कि यह बजट देश के बुनियादी ढांचागत विकास के साथ ही किसानों के उन्नयन, नौजवानों के रोजगार और देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट देश की वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला, प्रत्येक नागरिक की आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि एक विकासोन्मुख, अर्थव्यवस्था को सुदृढता प्रदान करने वाले, गांव गली किसान नौजवान और समाज के प्रत्येक तबके के हितों को संरक्षित करने वाले बजट के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का हृदय से अभिनंदन करता हूं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत