1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी सरकार को अजय कुमार लल्लू की चुनौती, वीडियो जारी कर कहा- 'रोके न रुकेंगे'

योगी सरकार को अजय कुमार लल्लू की चुनौती, वीडियो जारी कर कहा- 'रोके न रुकेंगे'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2021 08:47 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 08:47 pm IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 'नदी अधिकार यात्रा' को सोशल मीडिया पर धार देने के लिए एक वीडियो ट्वीट किया है। 

योगी सरकार को अजय कुमार लल्लू की चुनौती, वीडियो जारी कर कहा- 'रोके न रुकेंगे'- India TV Hindi
योगी सरकार को अजय कुमार लल्लू की चुनौती, वीडियो जारी कर कहा- 'रोके न रुकेंगे' Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 'नदी अधिकार यात्रा' को सोशल मीडिया पर धार देने के लिए एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, "कुशासन, माफियाशासन, लूटपाट, हत्या, बलात्कार, बेरोजगारी, जनता की हकमारी के खिलाफ आवाज उठाने से 'रोके न रुकेंगे'।" गौरतलब है कि निषाद समाज को अपने साथ लाने और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 'नदी अधिकार यात्रा' निकाल रही है। 

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नदी अधिकार यात्रा बसवार, प्रयागराज से बलिया माझी घाट तक निषाद भाइयों और मछुआरा समाज के अधिकारों के लिए चल रही है। कांग्रेस शासनकाल में निषाद समुदाय को नदी, नाले, पोखरे, झील, मिट्टी, बालू के प्राकृतिक उपज का अधिकार दिया था लेकिन गैर कांग्रेसी सपा, बसपा सरकारों में उनके अधिकारों को छीन लिया गया। कंपनीराज स्थापित किया गया और आज उसी को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने सभी नदी, नाले और मिट्टी से निषाद समुदाय के अधिकारों को छीन लिया। आज बड़ी बड़ी कम्पनियां नदी के खनिज का लूट कर रही हैं। जब निषाद समुदाय ने इसका विरोध किया तो सरकार ने क्रूर कार्यवाही करते हुए उनको मारापीटा और प्रताड़ित करने का भाजपा सरकार ने किया। नावें तोड़ी गयीं। निषाद समुदाय का नाव से भावनात्मक रिश्ता रह है। जब भगवान राम को नदी पार करनी थी तब इसी निषाद समुदाय ने अपनी नाव का इस्तेमाल करते हुए भगवान को इस पार से उस पार किया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कहा कि रोजाना 22 से 23 किमी. नदी अधिकार यात्रा चल रही है। अब तक 112 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी है। आज 6वां दिन है 470 किमी. की यह यात्रा होनी है। लगभग 53 से अधिक छोटे-छोटे नुक्कड़ सभाएं आयोजित हो चुके हैं। 238 से अधिक नुक्कड़ सभाएं होनी है नदी अधिकार पत्र भी वहां मछुवारे समाज के लोगेां के भरे जा रहे हैं। निषाद समुदाय के लोगों का पूरा समर्थन कांग्रेस पार्टी को प्राप्त हो रहा है। 

उन्होने कहा कि आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर निषाद समुदाय के नदी, नाले, बालू, मिट्टी के अधिकार उन्हें ससम्मान दिए जायेंगे। प्रियंका गांधी से मुलाकात पर शनिवार को अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गन्ना किसान, बेरोज़गारी, किसानों की आत्महत्या और उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था के बिगड़ते हुए हालात पर गंभीर चर्चा हुई। कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इन मुद्दों के आधार पर 2022 के चुनाव में मैदान में जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत