1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गौतमबुद्ध नगर में बदमाशों ने जांच के दौरान चौकी प्रभारी को गोली मारी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

गौतमबुद्ध नगर में बदमाशों ने जांच के दौरान चौकी प्रभारी को गोली मारी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2021 05:04 pm IST,  Updated : Nov 26, 2021 05:04 pm IST

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर के बिलासपुर चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक अंकुर चौधरी शुक्रवार दोपहर को बैंक के पास जांच कर रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो मोटरसाइकिल सवारों ने दारोगा पर गोलीबारी शुरू कर दी जिनमें से एक गोली चौधरी के पैर में लगी।

गौतमबुद्ध नगर में बदमाशों ने जांच के दौरान चौकी प्रभारी को गोली मारी, अस्पताल में कराया गया भर्ती - India TV Hindi
गौतमबुद्ध नगर में बदमाशों ने जांच के दौरान चौकी प्रभारी को गोली मारी, अस्पताल में कराया गया भर्ती  Image Source : INDIA TV

Highlights

  • गौतमबुद्ध नगर में बदमाशों के हौसले बुलंद, चेकिंग कर रहे चौकी प्रभारी पर चलाई गोली
  • पुलिस आरोपियों की सघनता से कर रही है तलाश
  • बिलासपुर चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक अंकुर चौधरी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

नोएडा (उप्र): गौतमबुद्ध नगर जिले में शुक्रवार दोपहर को बदमाशों द्वारा जांच के दौरान एक चौकी प्रभारी को गोली मारने का मामला सामने आया है। घायल चौकी प्रभारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर के बिलासपुर चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक अंकुर चौधरी शुक्रवार दोपहर को बैंक के पास जांच कर रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए। उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो मोटरसाइकिल सवारों ने दारोगा पर गोलीबारी शुरू कर दी जिनमें से एक गोली चौधरी के पैर में लगी। प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय लोग दारोगा को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की सघनता से तलाश कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत