1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Elections 2017: रायबरेली में आज प्रियंका गांधी की पहली चुनावी रैली

UP Elections 2017: रायबरेली में आज प्रियंका गांधी की पहली चुनावी रैली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 17, 2017 08:19 am IST,  Updated : Feb 17, 2017 11:09 am IST

नयी दिल्ली: प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश में पहली चुनाव रैली में हिस्सा लेंगी जब उनके भाई और कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने पारिवारिक गढ़ रायबरेली में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि

Priyanka-Rahul- India TV Hindi
Priyanka-Rahul

नयी दिल्ली: प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश में पहली चुनाव रैली में हिस्सा लेंगी जब उनके भाई और कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने पारिवारिक गढ़ रायबरेली में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल पार्टी प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में रायबरेली शहर और महाराजगंज में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार प्रियंका आज रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में इन रैलियों में उनके साथ होंगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह रैलियों केा संबोधित करेंगी या नहीं।

राहुल गांधी दोपहर तीन बजे रायबरेली के इंटर कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका यहां दूसरा कार्यक्रम महराजगंज में बाबुरिया ग्राउंड पर होगा। मौजूदा यूपी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की यह पहली चुनावी सभा होगी। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण में मतदान है। इसके अलावा राहुल गांधी फतेहपुर जिले के हाथगांव में करबला मैदान पर दोपहर डेढ़ बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी को प्रदेश में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार की मांग कर्इ बार उठ चुकी हैं। इस बार ऐसी चर्चाएं थीं कि प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी के साथ ही उत्तर प्रदेश के कर्इ अन्य क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगी, लेकिन प्रियंका गांधी ने अन्य क्षेत्रों से अब तक दूरी बनाए रखी है। हालांकि अब वे रायबरेली में चुनाव प्रचार करती नजर आएंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करती हैं जबकि राहुल समीप के अमेठी क्षेत्र के सांसद हैं। सोनिया अबतक चुनाव अभियान से दूर हैं। सूत्रों के अनुसार वह 18 फरवरी केा इस विधानसभा में रैलियों को संबोधित कर सकती हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत