1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. एटा के डीएम की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बचे

एटा के डीएम की गाड़ी पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2018 08:44 pm IST,  Updated : Feb 10, 2018 08:44 pm IST

एटा के जिलाधिकारी (DM) अमित किशोर के वाहन पर आज कथित रूप से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया गया। इस घटना में वह बाल-बाल बच गये।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : प्रतीकात्मक तस्वीर

एटा (उ.प्र.): एटा के जिलाधिकारी (DM) अमित किशोर के वाहन पर आज कथित रूप से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया गया। इस घटना में वह बाल-बाल बच गये। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज मार्ग तिराहे पर उनकी गाड़ी पर एक ट्रक चालक ने अपना वाहन चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि उनके वाहन चालक की होशियारी के कारण वह और उनकी गाड़ी सुरक्षित बच गयी। वारदात के बाद ट्रक का चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया। 

किशोर ने बताया कि ट्रक में तय मात्रा से ज्यादा माल भरा था। जब उनके साथ चल रहे सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) लक्ष्मण प्रसाद ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक तथा मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने थाना कोतवाली देहात में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत