1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ, नोएडा के लिए कमिश्नर प्रणाली पर विचार कर रही है यूपी सरकार: DGP ओ पी सिंह

लखनऊ, नोएडा के लिए कमिश्नर प्रणाली पर विचार कर रही है यूपी सरकार: DGP ओ पी सिंह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2020 03:13 pm IST,  Updated : Jan 10, 2020 05:40 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ और नोएडा के लिए पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू करने का विचार कर रही है। इस बात की जानकारी डीजीपी ओपी सिंह ने दी।

DGP OP Singh- India TV Hindi
DGP ओ पी सिंह Image Source : TWITTER

लखनऊ। लखनऊ। कानून-व्यवस्था में सुधार की दृष्टि से बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने पर यूपी सरकार में मंथन शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजधानी लखनऊ और गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में यह व्यवस्था लागू कर सकती है। उप्र के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने बताया कि ''सरकार लखनऊ और नोएडा में कमिश्नर सिस्टम लागू करने पर चर्चा कर रही है ।''

गौरतलब है कि लखनऊ और नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षको को हटा दिया गया था लेकिन अभी तक इन दोनों जिलों में नये पुलिस कप्तानों की तैनाती नही की गयी है। शासन ने गुरुवार को लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी का गाजियाबाद ट्रांसफर कर दिया था, जबकि नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण निलंबित कर दिए गए थे।

अगर इन दो जिलो में पुलिस आयुक्तों की तैनाती होती है तो पुलिस महानिरीक्षक के अधिकारी तैनात किये जायेंगे और उनके अधिकार काफी बढ़ जायेंगे और उनके पास मजिस्ट्रेट की शक्ति भी होगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि देश के 71 बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू है और इनमें से कोई भी शहर यूपी और बिहार में नहीं है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत