1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. हफ्ते में दो दिन बंद रहेंगे बाजार और दफ्तर, योगी कैबिनेट का फैसला

हफ्ते में दो दिन बंद रहेंगे बाजार और दफ्तर, योगी कैबिनेट का फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2020 12:37 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 02:58 pm IST

यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कोरोना संकट को देखते हुए अब सरकार ने सप्ताह में दो दिन बाजार और आफिस बंद रखने का फैसला किया है।

हफ्ते में दो दिन बंद रहेंगे बाजार और दफ्तर, योगी कैबिनेट का फैसला- India TV Hindi
हफ्ते में दो दिन बंद रहेंगे बाजार और दफ्तर, योगी कैबिनेट का फैसला Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। कोरोना संकट को देखते हुए अब सरकार ने सप्ताह में दो दिन बाजार और आफिस बंद रखने का फैसला लिया है। सरकार के आदेश के तहत यूपी में अब शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इन दो दिनों में सभी दफ्तर और बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा बाकि दिनों में पहले जारी की गई गाइडलाइंस के तहत काम किए जा सकेंगे।

बता दें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,403 नये मामले सामने आये और संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 913 रही। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया था कि संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 11,490 है जबकि 22,689 लोग पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पृथकवास वार्ड में 11,496 लोग भर्ती हैं, जिनका उपचार हो रहा है जबकि 4,191 लोगों को पृथकवास केंद्रों में रख गया है और उनके नमूनों की जांच की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत