1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कोरोना मरीजों के लिए यूपी सरकार ने जारी की नई डिस्चार्ज पॉलिसी

कोरोना मरीजों के लिए यूपी सरकार ने जारी की नई डिस्चार्ज पॉलिसी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 12:00 am IST,  Updated : Jul 22, 2020 12:00 am IST

कोरोनावायरस मरीजों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नई डिस्चार्ज पॉलिसी घोषित की है। बिना लक्षण वाले यानी एसिमटोमैटिक मरीजों को 10 दिन होम आइसोलेशन के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा...

कोरोना मरीजों के लिए...- India TV Hindi
कोरोना मरीजों के लिए यूपी सरकार ने जारी की नई डिस्चार्ज पॉलिसी Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: कोरोनावायरस मरीजों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नई डिस्चार्ज पॉलिसी घोषित की है। बिना लक्षण वाले यानी एसिमटोमैटिक मरीजों को 10 दिन होम आइसोलेशन के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा लेकिन उन्हें 7 दिन होम क्वॉरंटीन में ही रहना होगा।

वहीं, फैसिलिटी आइसोलेशन में रह रहे माइल्ड एसिमटोमैटिक मरीजों को भर्ती होने के 7 दिन बाद डिस्चार्ज किया जा सकेगा, उसके बाद मरीज को 8 दिन होम क्वॉरंटीन में रहना होगा। हल्के लक्षणों वाले कोविड मरीजों के 8 दिन सैम्पल लिए जाएंगे उसके बाद पहले निगेटिव रिपोर्ट के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। ऐसे मरीजों को 8 दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा।

इसके अलावा गम्भीर लक्षण वाले कोरोना मरीजों को लक्षण विहीन होने के 3 दिन बाद सैम्पल लिया जाएगा। उसके बाद 12 दिन बाद पहली निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उसे डिस्चार्ज किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत