1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बुलंदशहर: छेड़खानी का विरोध करने पर 2 महिलाओं को कार से कुचल कर मार डाला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर: छेड़खानी का विरोध करने पर 2 महिलाओं को कार से कुचल कर मार डाला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2019 01:42 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 01:43 pm IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में छेड़खानी का विरोध करने वाली 2 महिलाओं को कार से कुचलकर मार डाला गया।

UP man fails to molest woman, drives car over her family members in Bulandshahr | India TV- India TV Hindi
UP man fails to molest woman, drives car over her family members in Bulandshahr | India TV

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में छेड़खानी का विरोध करने वाली 2 महिलाओं को कार से कुचलकर मार डाला गया। पुलिस ने इस सिलसिले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने मंगलवार को बताया कि चांदपुर रोड निवासी रामवीर और भीमसेन का परिवार सोमवार देर रात शादी समारोह से लौटा था। इसी दौरान एक युवक नशे में उनके मकान के बाहर ही पेशाब करने लगा। 

महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनमें से एक युवती के साथ छेड़खानी की। उन्होंने बताया कि महिलाओं के विरोध पर युवक उन्हें धमकी देता हुआ भाग गया। कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ लौटा और घर के बाहर खड़ी महिलाओं पर कार चढ़ा दी। कोलांची ने बताया कि इसमें 2 महिलाओं रामवीर की पत्नी संतो देवी (38) और भीमसेन की पत्नी उर्मिला (42) की मौत हो गई जबकि रामवीर का पुत्र जितेंद्र और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी नकुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज परिजन ने पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस से मिले दोनों शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। वे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा-बुझा कर जाम खत्म करवाया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत