1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा में डॉक्टर दंपत्ति गिरफ्तार, कोरोना वायरस पॉजिटिव बेटे का घर पर कर रहे थे इलाज

आगरा में डॉक्टर दंपत्ति गिरफ्तार, कोरोना वायरस पॉजिटिव बेटे का घर पर कर रहे थे इलाज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2020 03:09 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 03:09 pm IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने एक डॉक्टर दंपत्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को खबर मिली थी कि डॉक्टर दं​पत्ति का बेटा कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है।

corona virus - India TV Hindi
corona virus 

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने एक डॉक्टर दंपत्ति और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को खबर मिली थी कि डॉक्टर दं​पत्ति का बेटा कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। लेकिन वे कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी देने की बजाए खुद ही उसका इलाज कर रहे थे। पुलिस ने तीनों पर कोरोना वायरस को लेकर जानकारी छुपाने और लापरवाही बरतने को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू आगरा थाने की पुलिस ने डॉक्टर दंपत्ति पर मुकदमा दर्ज करते हुए बेटे सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने धारा 188,269 और 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उनका बेटा करोना वायरस से पॉजिटिव मिला है। लेकिन कंट्रोल रूम को सूचना देने की बजाए वे इसका खुद की खुद ही इलाज कर रहे थे। 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नये मामले सामने आने के साथ ही इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गयी है। इनमें नोएडा में 14, आगरा में नौ, लखनऊ में आठ, गाजियाबाद में तीन, पीलीभीत में दो, बागपत, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर और शामली का एक—एक मरीज शामिल है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत