1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बंद हुए 500 और 1000 रुपये के नोटों की बड़ी हेरा-फेरी, कानपुर में पकड़ा गया 80 करोड़ के पुराने नोटों का जखीरा

बंद हुए 500 और 1000 रुपये के नोटों की बड़ी हेरा-फेरी, कानपुर में पकड़ा गया 80 करोड़ के पुराने नोटों का जखीरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2018 08:16 am IST,  Updated : Jan 17, 2018 08:33 am IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों और आयकर विभाग का दल शीघ्र ही जब्त की गई राशि की सटीक जानकारी देंगे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम बताने से इंकार कर दिया।

UP-Police-recover-demonetised-currency-worth-Rs-80-crore-from-Kanpur- India TV Hindi
कानपुर में पकड़ा गया 80 करोड़ के पुराने नोटों का जखीरा

नई दिल्ली: एनआईए और यूपी पुलिस ने ज्‍वाइंट ऑपरेशन के तहत कानपुर से करीब 80 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं। ये नोट किसके हैं अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। टीम ने एक होटल पर छापा मारकर दो कमरों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। फिर टीम ने स्वरूप नगर और नजीराबाद इलाके के दो स्थानों पर छापेमारी की। बता दें कि पिछले दिनों मेरठ में एक बिल्डर के पास से पुलिस ने 25 करोड़ के पुराने नोट पकड़े थे। बताया जा रहा है कि उसी बिल्डर से पूछताछ के बाद पुलिस को कानपुर के बारे में जानकारी मिली थी।  

पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों और आयकर विभाग का दल शीघ्र ही जब्त की गई राशि की सटीक जानकारी देंगे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम बताने से इंकार कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हम इस मामले में सरकारी अधिकारयों के शामिल होने की दिशा में भी जांच कर रहे हैं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी कानपुर के सीसामऊ इलाके में की गई और स्वरूप नगर पाकेट के एक होटल से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर क्षेत्र) आलोक सिंह इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत