1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्नाव: रेप पीड़िता को ज़िंदा जलाया, सपा ने यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

उन्नाव: रेप पीड़िता को ज़िंदा जलाया, सपा ने यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2019 01:41 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 08:20 am IST

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए राज्य सरकार को बर्खास्त करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है।

Ram Gopal Yadav- India TV Hindi
Ram Gopal Yadav

यूपी का उन्नाव एक बार फिर रेप और उसके बाद पीड़िता के साथ अत्याचार को लेकर चर्चा में है। यहां एक रेप पीड़ित एक महिला को पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला दिया गया। महिला 90 प्रतिशत तक जल चुकी है, गंभीर हालत में महिला का इलाज लखनउ में चल रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए राज्य सरकार को बर्खास्त करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन की मांग की है। 

यादव ने कहा कि आरोपियों ने सबूत को नष्ट करने के लिए उसे जलाया गया है। ऐसा ही मामला चित्रकूट में हुआ जहां पुलिस चौकी में महिला से बलात्कार किया। सरकार में मंत्री से लेकर अधिकारी तक किसी को जनता की चिंता नहीं है। संविधान में हमें जो स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है यूपी में उसका पूरी तरह से उल्लंघन हो रहा है। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बेटियां घर से बाहर निकलने से डर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि यूपी में संविधान का पालन नहीं हो रहा है ऐसे में यूपी में सरकार के बने रहने का कोई मतलब नहीं है। ऐसे में हमारी मांग है यूपी में अनुक्षेद 356 का उपयोग कर राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत