1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 94 और लोगों की मौत, 7042 नए मरीज मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 94 और लोगों की मौत, 7042 नए मरीज मिले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2020 10:48 pm IST,  Updated : Sep 10, 2020 10:48 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले गुरुवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 7,042 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,92,029 पर पहुंच गई।

Coronavirus in UP, Coronavirus Uttar Pradesh, Coronavirus India, Coronavirus disease- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में पिछले गुरुवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 7,042 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले गुरुवार को 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 7,042 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,92,029 पर पहुंच गई। सबसे ज्यादा नए मामले एक बार फिर राजधानी लखनऊ से सामने आए हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से कुल 94 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 11 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं।

कानपुर में गई 8 लोगों की जान

लखनऊ के बाद सबसे ज्यादा मौतें कानपुर नगर में हुईं जहां संक्रमण के चलते कुल 8 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके अलावा गोरखपुर में 6, मेरठ और पीलीभीत में 5-5, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में 4-4, मुरादाबाद, रामपुर तथा बहराइच में 3-3, अलीगढ़़, देवरिया, अयोध्या, शाहजहांपुर, आजमगढ़़, लखीमपुर-खीरी, बस्ती, रायबरेली और औरैया में 2-2 जबकि बाराबंकी, बलिया, महाराजगंज, गाजीपुर, गोंडा, सीतापुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मैनपुरी, बदायूं, कन्नौज, संभल, फर्रुखाबाद, अंबेडकर नगर, चित्रकूट और महोबा में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

कोविड-19 के 7042 नए मामले सामने आए
राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 7042 नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा 917 मामले राजधानी लखनऊ में सामने आए हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 496, कानपुर नगर में 427, गोरखपुर में 381, गौतम बुध नगर में 251 और मेरठ में 206 नए मरीजों का पता लगा है। प्रदेश में अब तक कोविड-19 संक्रमण के 292029 मामले सामने आए हैं जिनमें से 221506 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस वक्त 66317 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

कोविड-19 की जांच कराने के शुल्क में कमी
इस बीच, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार ने अब निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की जांच कराने के शुल्क में कमी कर दी है अब जांच कराने के लिए लोगों को ढाई हजार रुपए के बजाय 1600 रुपए देने होंगे। उन्होंने कहा कि 1600 रुपए से ज्यादा धन लेने वाली प्रयोगशालाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत