1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दर्दनाक हादसा: यूपी रोडवेज की बस ने सड़क पर पैदल जा रहे मजदूरों को कुचला, 6 की मौत

दर्दनाक हादसा: यूपी रोडवेज की बस ने सड़क पर पैदल जा रहे मजदूरों को कुचला, 6 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 07:09 am IST,  Updated : May 14, 2020 07:09 am IST

उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर के बॉर्डर कल देर रात एक दर्दनाक हादसा घट गया।

UP Roadways - India TV Hindi
UP Roadways  Image Source : FILE

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पैदल अपने घरों की ओर लौट रहे मजदूरों पर सड़क ही काल बन गई। उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर और सहारनपुर के बॉर्डर कल देर रात एक दर्दनाक हादसा घट गया। यहां आधी रात में रोडवेज बस ने पैदल जा रहे मजदूरों को कुचला दिया। इस हादसे में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल। सभी गंभीर घायल मजदूरों को मेरठ मेडिकल में रेफर किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक यह हादसा देर रात का है। जब रोडवेज की बस का संतुलन बिगड़ गया। बस ने सड़क किनारे जा रहे मजदूरों को टक्कर मार कुचल दिया। पुलिस ने घटना के बाद रोडवेज बस सहित ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। सभी मजदूर सहारनपुर की ओर से आ रहे थे और इन्हें अपने प्रदेश बिहार जाना था और ये पैदल ही रात्रि में निकल पड़े थे।

कानपुर हादसे में 2 की मौत 

कानपुर हाइवे पर प्रवासी मजदूरों से भरा एक मिनी ट्रक रास्ते में खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया। घटना के बाद हाइवे पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि दो लोगों की इस टक्कर में मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम भी शामिल है। वहीं तकरीबन 60 मजदूर गंभीर बताए जा रहे हैं। कई मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यहां हाइवे पर प्रवासी मजदूरों से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की भी खबर है। यह हादसा कानपुर झांसी हाइवे पर हुआ है। इस हादसे की वजह से हाइवे पर लंबा जाम लग गया है। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जिला मुख्यालय के पास नेशनल हाइवे की है। ये सभी मजदूर अहमदाबाद से यूपी के बलरामपुर जा रहे थे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत