1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, संविधान से ऊपर हैं भगवान

उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा, संविधान से ऊपर हैं भगवान

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2018 02:43 pm IST,  Updated : Nov 18, 2018 02:43 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जो उनकी पार्टी को मुश्किल में डाल सकता है।

BJP MLA Surendra Nath Singh | Facebook Photo- India TV Hindi
BJP MLA Surendra Nath Singh | Facebook Photo

बलिया: भारतीय जनता पार्टी के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जो उनकी पार्टी को मुश्किल में डाल सकता है। उन्होंने परोक्ष रूप से आस्था को संविधान से ऊपर बताते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जैसे हिन्दुत्ववादी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रहते अयोध्या में भगवान राम तम्बू में रहें, इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता। 

अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले, बैरिया से भाजपा विधायक सिंह ने शनिवार को बलिया में पार्टी के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि कानून के जरिये राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान संविधान से ऊपर हैं। आस्था भगवान से जुड़ी होती है, लिहाजा यह संविधान से परे है। 

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान हिंदुत्ववादी और प्रचारक हैं। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ जैसे हिन्दूवादी नेता भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। इसके बावजूद अयोध्या में भगवान राम तम्बू में रहें तथा इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात और कोई नहीं हो सकती। 

मुगल वंश के संस्थापक बाबर को ‘विदेशी आक्रांता’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बाबरी मस्जिद को भारत की बताता है तो यह उसकी राष्ट्र भक्ति और भारतीयता के चिंतन में दुर्बलता की निशानी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत