1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, टूट गया पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, टूट गया पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 27, 2018 02:42 pm IST,  Updated : May 27, 2018 02:42 pm IST

उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश में भीषण गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है...

Uttar Pradesh continues to reel under heat wave, temperature rise around 47 degrees Celsius | PTI- India TV Hindi
Uttar Pradesh continues to reel under heat wave, temperature rise around 47 degrees Celsius | PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश में भीषण गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिन चढ़ने के साथ ही आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को राजधानी लखनऊ में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक यानी 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 10 सालों में मई का महीना इतना गर्म कभी नहीं रहा है। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने रविवार को तापमान में कुछ कमी आने की संभावना जताई है।

सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड किया गया। इलाहाबाद 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सूबे का सबसे गर्म शहर रहा। झांसी, आगरा, उरई में भी पारा 46 डिग्री सेल्सियस पार गया। सुलतानपुर में तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के अधिकतर शहर लू की चपेट में हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

इस बीच राहत आयुक्त संजय कुमार ने गर्मी और लू से बचाव के साथ ही जरूरत पर राहत कार्य पहुंचाने का निर्देश मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को दिया है। कुमार ने कहा कि गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी प्रचार के माध्यम से दी जाए। मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश में उन्होंने कहा है कि जनसामान्य लू से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, तरल पदार्थ जैसे छाछ, नींबू पानी, पना आदि का उपयोग करें। यात्रा करते समय पानी साथ रखें, निर्जलीकरण से बचने के लिए ORS का प्रयोग करें, संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें, अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाना खाने से बचें।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत