1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौत, 699 नये संक्रमित मिले

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौत, 699 नये संक्रमित मिले

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2021 07:50 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 07:50 pm IST

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौतों के बाद अब तक मरने वाले संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 8,495 हो गई है जबकि 699 नये संक्रमितों के मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्‍या 5,93,171 पहुंच गई है।

Uttar Pradesh coronavirus latest Update news- India TV Hindi
Uttar Pradesh coronavirus latest Update news Image Source : PTI

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और मौतों के बाद अब तक मरने वाले संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 8,495 हो गई है जबकि 699 नये संक्रमितों के मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्‍या 5,93,171 पहुंच गई है। रविवार को जारी स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर 699 नये संक्रमित मिले जबकि 769 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेजा गया। अब तक 5,73,542 कोरोना संक्रमित स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। 

बुलेटिन के अनुसार राज्‍य में इस समय 11,134 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है। शनिवार को कुल 1.38 लाख से ज्‍यादा नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 2.53 करोड़ से ज्‍यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर लखनऊ में दो, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, मुरादाबाद मुज़फ़्फरनगर, खीरी, महराजगंज, फतेहपुर और बांदा आदि जिलों में एक-एक संक्रमितों की मौत हुई है और इसी अवधि में लखनऊ में सर्वाधिक 165, मेरठ में 49 और वाराणसी में 30 संक्रमित पाये गये हैं। 

नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नये मामले सामने आये 

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में रविवार की सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नये मरीज सामने आये हैं, जबकि 16 अन्य मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं । कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 24 मरीज पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में कोविड-19 से संक्रमित 16 मरीज उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुये हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न अस्पतालों में 279 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में कुल 24,823 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 25,193 मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत