1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. खौफनाक! पिता ने अपनी 2 मासूम बेटियों को चलती ट्रेन से फेंका

खौफनाक! पिता ने अपनी 2 मासूम बेटियों को चलती ट्रेन से फेंका

 Reported By: IANS
 Published : Oct 24, 2017 06:41 pm IST,  Updated : Oct 24, 2017 06:54 pm IST

दिल दहलाने वाली घटना में एक पिता ने अपनी 2 मासूम बेटियों को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया...

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

सीतापुर: दिल दहलाने वाली घटना में एक पिता ने अपनी 2 मासूम बेटियों को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। घटना मंगलवार सुबह की है और ग्रामीणों द्वारा ट्रैक के पास बच्चियों को बेहोशी की हालत में देखने के बाद ही उनकी मदद की जा सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में बिहार निवासी एक पिता ने अपनी 2 मासूम बेटियों को चलती ट्रेन से फेंक दिया। ट्रैक के किनार पड़ी बच्चियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस बच्चियों से जानकारी लेकर बिहार पुलिस से संपर्क साध रही है।

रामकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8:30 भवानीपुर स्थित रेलवे ट्रैक से अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी। उसके काफी देर बाद वहां से गुजरे ग्रामीणों ने ट्रैक के किनारे दो मासूम बच्चियों को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद वहां भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायल बच्चियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बड़ी बच्ची अलबुन खातून (8) को होश आया। वहीं 5 साल की मासूम बच्ची सलीना खातून (5) अब भी बेहोश है।

बच्ची अलबुन ने पुलिस को बताया कि वह बिहार प्रांत के मोतिहारी जिले के गांव छोड़िया निवासी अपने पिता इड्डू व मां अबलीना खातून के साथ ट्रेन से जा रही थी। सुबह के समय उसकी मां गहरी नींद में सो गई। इसी दौरान उसके पिता उसे व उसकी बहन सलीना खातून को गेट पर ले आए और दोनों को धक्का देकर नीचे फेंक दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि एक बच्ची को होश आ गया है। वहीं दूसरी बेहोश है। उन्होंने बताया कि बच्ची से कुछ जानकारियां मिली हैं, जिसके आधार पर बिहार पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत