1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दूल्हे को ले उड़ी पिस्टल वाली प्रेमिका, देखती रह गई दुल्हन

दूल्हे को ले उड़ी पिस्टल वाली प्रेमिका, देखती रह गई दुल्हन

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 17, 2017 09:35 am IST,  Updated : May 17, 2017 09:35 am IST

दूल्हे को उठाने वाली लड़की बांदा में रहती है और मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है। दूल्हा बने युवक अशोक का प्रेम-प्रसंग चलता था।

Marriage- India TV Hindi
Marriage

नई दिल्ली: एक युवक को प्रेमिका को छोड़ दूसरी लड़की से शादी के सपने देखना काफी महंगा पड़ गया। युवक जब शादी रचा रहा था, तभी फिल्मी स्टाइल में पहुंची प्रेमिका उसे जनवासे से तमंचे के बल पर उठा ले गई। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। अभी तक दूल्हे का कोई पता नहीं चल सका है। दुल्हन इस घटना के बाद से सदमे में है। (ये भी पढ़ें: भारत बना विश्व का चौथा शक्तिशाली देश, ये है इसकी सबसे बड़ी ताकत....)

वाकया 15 मई का है जब दोनों परिवारों में शादी की रस्में चल रहीं थी। जयमाल हो चुका था, तभी अचानक विवाह स्थल के पास कार का काफिला आकर रुका। इसमें सवार लोग असलहों से लैस थे। इन्हीं असलहाधारियों के बीच से हाथ में पिस्टल लिए एक लड़की निकली और सीधे स्टेज पर जा पहुंची। जहां से दूल्हे को खींचते हुए अपने साथ ले गई। साथि‍यों की मदद से युवती ने दूल्हे को कार में बैठाया और फरार हो गई। दूल्हे के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया।

ये सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कोई कुछ समझ नहीं पाया। विवाह स्थल से दूल्हे के अपहरण की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में पता चला कि दूल्हे को उठाने वाली लड़की बांदा में रहती है और मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है। दूल्हा बने युवक अशोक का प्रेम-प्रसंग चलता था। कथित तौर पर दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर रखी थी, लेकिन दूल्हे के परिजनों ने उसकी पुरानी कहानी पर पर्दा डालकर भारती से शादी तय कर दी। यही बात प्रेमिका को नगवार गुजरी और वो दूल्हे को किडनैप कर ले गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के भाई व दो फोटोग्राफरों को हिरासत में ले लिया। सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार, हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के अशोक की बरात भवानीपुर गांव आई थी। शाम को कन्या पक्ष ने बरातियों की आवभगत की। उसके बाद जयमाल कार्यक्रम और भोजन आदि हुआ। रात डेढ़ बजे करीब चढ़ावा चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था और दूल्हा अशोक कुछ बरातियों के साथ जनवासे में मौजूद था। इसी बीच अशोक की प्रेमिका दो युवकों के साथ स्कार्पियो से जनवासे में पहुंची और फिल्मी स्टाइल में उतरकर उसने अशोक के सिर पर तमंचा लगा दिया और बोली 'प्यार हमसे किया और शादी किसी दूसरे से....यह बर्दाश्त नहीं'।

अचानक प्रेमिका को इस रूप में देखकर दूल्हा बने अशोक की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। अन्य बराती देखते रह गए और प्रेमिका अशोक को स्कार्पियो में बैठा कर फरार हो गई। घटना के बाद बरातियों में हड़कंप मच गया। घरातियों ने यूपी 100 को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा अशोक के भाई जयेंद्र व फोटोग्राफर रामनाथ व उसके बेटे रोहित को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्रेमिका व अशोक का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।

ये भी पढ़ें: जब दिल्ली के थाने में हुआ निर्वस्‍त्र प्रदर्शन, शर्म से भागे पुलिसवाले

यूपी में ऐसी महिला से शादी करने पर योगी सरकार देगी 51 हजार रुपए

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत