1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अटल बिहारी वाजपेयी पर होगा यमुना एक्सप्रेसवे का नाम, सरकार जल्द कर सकती है घोषणा

अटल बिहारी वाजपेयी पर होगा यमुना एक्सप्रेसवे का नाम, सरकार जल्द कर सकती है घोषणा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2021 03:56 pm IST,  Updated : Nov 23, 2021 03:56 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि 25 नवंबर को निर्धारित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास के साथ राज्य अब 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की राह पर है।

Yamuna Expressway, Yamuna Expressway Atal Bihari Vajpayee, Atal Bihari Vajpayee- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

Highlights

  • मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 25 नवंबर को पीएम मोदी यमुना एक्सप्रेसवे का नाम बदलने का ऐलान कर सकते हैं।
  • कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।
  • यूपी में 8 ऑपरेशनल एयरपोर्ट हैं, जबकि 13 एयरपोर्ट और 7 हवाई पट्टियां विकसित की जा रही हैं।

नोएडा: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुना एक्सप्रेसवे का नाम बदलने का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।

5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य होगा यूपी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 25 नवंबर को निर्धारित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास के साथ, राज्य अब 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की राह पर है। राज्य में 2012 तक केवल 2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट थे, जब लखनऊ के बाद वाराणसी को यह गौरव प्राप्त हुआ था। 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हुआ जबकि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम प्रगति पर है जहां हवाई सेवाएं अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। पांचवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में नोएडा के पास जेवर में बनना है।

देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा यूपी का जेवर एयरपोर्ट
बयान के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 8 ऑपरेशनल एयरपोर्ट हैं, जबकि 13 एयरपोर्ट और 7 हवाई पट्टियां विकसित की जा रही हैं। प्रदेश में वाणिज्यिक उड़ानों को संभालने वाले एयरपोर्ट लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर, गोरखपुर, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और हिंडन (गाजियाबाद) हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। इस एयरपोर्ट के पहले चरण में सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की सेवा करने की क्षमता होगी और इसे 36 महीनों में पूरा किया जाना है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत