1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Corona Update: यूपी में कोरोना से 17 और लोगों की मौत, 226 नये मामले आए

UP Corona Update: यूपी में कोरोना से 17 और लोगों की मौत, 226 नये मामले आए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 25, 2021 09:30 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 09:30 pm IST

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 17 और मरीजों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 22,381 पहुंच गया हैं वहीं संक्रमण के 226 नये मामलों के साथ रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 17,05,220 पहुंच गयी हैं । 

यूपी में कोरोना से 17 और लोगों की मौत, 226 नये मामले आए- India TV Hindi
यूपी में कोरोना से 17 और लोगों की मौत, 226 नये मामले आए Image Source : PTI FILE PHOTO

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 17 और मरीजों की मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 22,381 पहुंच गया हैं वहीं संक्रमण के 226 नये मामलों के साथ रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 17,05,220 पहुंच गयी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटो में कोविड-19 के 226 नये मामले सामने आए हैं जबकि 320 रोगियों को इस दौरान ठीक होने पर छुट्टी दी गई। प्रदेश में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़ कर 16,79,416 पहुंच गयी हैं। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,423 है। प्रदेश में पिछले 24 घंटो में दो लाख 60 हजार लोगों के नमूनों की जांच की गई।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 226 नए मामले सामने आए और 320 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। इस समय कुल 3,423 सक्रिय मामले हैं। संक्रमण की शुरुआत से अब तक कुल 16,89,416 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। रिकवरी का 98.5% चल रही है। पिछले 24 घंटे में 17 लोगों की मौत दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 2,69,272 टेस्ट किए गए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.1% चल रही है। 24 जून को 8,66,802 वैक्सीन डोज़ दी गई जो अब तक का सर्वाधिक है। अब तक 2,47,30,651 पहली डोज़ लगाई जा चुकी है और इनमें से 41,91,954 लोगों को दूसरी डोज़ भी लगाई जा चुकी है। इस तरह अबतक कुल मिलाकर 2,89,22,605 डोज़ लगाई जा चुकी है।

देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 50 मामले पाए गए- सरकारी सूत्र

 

NCDC(राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र) के निदेशक डॉ एस.के सिंह ने शुक्रवार को बताया कि डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले हमारे देश में अभी बहुत कम पाए गए हैं। डेल्टा प्लस वैरिएंट की संख्या पूरे देश में अब तक 48 है। वहीं सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत में डेल्टा प्लस वैरिएंट के अब तक 50 मामले पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में करीब 60,73,000 वैक्सीन की डोज़ दी गई। देश में कोविड प्रतिबंधों में छूट दी जा रही है। ऐसे में सभी लोग मास्क को पहने रखे। रिकवरी दर बढ़कर 96.7% हो गया है। हम रोज़ 17.58 लाख कोविड टेस्ट कर रहे हैं। देश में अब तक 31,13,18,355 वैक्सीन की डोज़ दी गई है। पिछले कुछ घंटे में ही देश में 34 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है।

लव अग्रवाल ने आगे बताया कि पिछले 24 घंटे में 51,666 कोविड मामले दर्ज़ किए गए थे। पिछले एक हफ्ते में कोरोना मामलों में 24% की कमी आई हैं। देश में 125 ज़िले ऐसे हैं जहां सिर्फ़ 100 से अधिक मामले आ रहे हैं।सक्रिय मामलों की संख्या 6,12,000 है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत