मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरनौल के पास एक चलती कार में आग लग गई। कार सवार पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
Related Stories
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के आजाद नगर निवासी विजय कुमार अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर दिल्ली से भिण्ड जा रहे थे। बुधवार की सुबह कार कोतवाली सुरीर के गांव हरनौल के पास पहुंची तो उसमें अचानक आग लग गई।
उन्होंने बताया कि आग की लपटें देखकर कार सवारों ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल को बुलाया और कार सवारों को सकुशल दूसरे वाहन में बैठाकर रवाना किया।