1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP नगर निकाय चुनाव 2017: पहले चरण का घमासान कल, इन जिलों में हैं मतदान

UP नगर निकाय चुनाव 2017: पहले चरण का घमासान कल, इन जिलों में हैं मतदान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 21, 2017 09:40 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 12:00 am IST

त्तर प्रदेश शहरी निकाय चुनावों के पहले चरण का प्रचार सोमवार शाम को थम गया। पहले चरण में 22 नवंबर यानी कल मतदान होना है

voting- India TV Hindi
voting

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शहरी निकाय चुनावों के पहले चरण का प्रचार सोमवार शाम को थम गया। पहले चरण में 22 नवंबर यानी कल मतदान होना है। पहले चरण के तहत 24 जिलों में मतदान होना है। पार्षद के अलावा मेयर के चुनाव भी होंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न होगा।

बाकी दो चरणों में 26 नवंबर और 29 नवंबर को मतदान होगा। तीनों चरणों की मतगणना एक दिसंबर को होगी और परिणाम भी उसी दिन घोषित होंगे। जिन जिलों में पहले चरण के तहत मतदान होगा, वे शामली, मेरठ, हापुड, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ, गाजीपुर और सोनभद्र हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल की थी। भाजपा की जीत के बाद प्रदेश की बागडोर संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए निकाय चुनाव काफी महत्वपूर्ण हैं। वह स्वयं चुनाव प्रचार में जोर शोर से शामिल हैं। भाजपा ही नहीं प्रदेश के अन्य दल मसलन सपा, बसपा और कांग्रेस भी निकाय चुनाव को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं दिनेश शर्मा, सरकार के मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित पार्टी के सभी नेता व्यापक प्रचार कर रहे हैं।

सपा और बसपा ने चुनाव प्रचार की कमान अपने दूसरे रैंक के नेताओं के हाथ में थमा रखी है, कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर तथा सांसद प्रमोद तिवारी को प्रचार में संलग्न किया है।

पहले चरण के तहत 24 जिलों में मतदान होगा। इसमें पांच न​गर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतें शामिल हैं। कुल मिलाकर 230 स्थानीय निकायों के लिए मतदान होगा, जिनमें कुल 40.95 वार्ड शामिल हैं। इस चरण में कुल 1.09 करोड़ मतदाता हैं । कुल 11, 679 बूथ पर मतदान होगा।

पहले चरण में पांच मेयर पदों के लिए 56 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि 71 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए 901 उम्मीदवार हैं। बात नगर पंचायतों की करें तो 1819 वार्डों के लिए 3856 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एस के अग्रवाल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के सभी इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है। अग्रवाल ने पहले चरण के मतदान के तहत आने वाले जिलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर आवश्यक निर्देश दिए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत