1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: ‘न्याय की उम्मीद’ में मुस्लिम महिला ने PM मोदी और CM योगी की तस्वीरों को बांधी राखी

यूपी: ‘न्याय की उम्मीद’ में मुस्लिम महिला ने PM मोदी और CM योगी की तस्वीरों को बांधी राखी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2018 07:33 pm IST,  Updated : Aug 26, 2018 07:36 pm IST

नगमा ने कहा कि उन्हें मोदी और योगी से बहुत आस है। वह इन दोनों नेताओं को अपना भाई मानती हैं।

Uttar Pradesh: Muslim woman celebrates Rakshabandhan with portraits of PM Modi and CM Yogi| Facebook- India TV Hindi
Uttar Pradesh: Muslim woman celebrates Rakshabandhan with portraits of PM Modi and CM Yogi | Facebook

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में रविवार को एक मुस्लिम महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अनूठे तरीके से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर गांव की रहने वाली नगमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। ऐसा आरोप है कि यह वही पेंटिंग है जिसको बनाने की वजह से नगमा के शौहर ने उसे घर से निकाल दिया था।

नगमा ने कहा कि उन्हें मोदी और योगी से बहुत आस है। वह इन दोनों नेताओं को अपना भाई मानती हैं और उम्मीद करती हैं कि वे देश की लाखों तलाकशुदा और ससुराल से सतायी गयी बेसहारा मुस्लिम महिलाओं की रक्षा करेंगे और उनके जीवन में रोशनी लाएंगे। नगमा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मोदी और योगी की पहल से तलाक का संत्रास झेल रही मुस्लिम महिलाओं को जल्द न्याय मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि नगमा ने पिछले साल उच्चतम न्यायालय द्वारा तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिये जाने के बाद वह पेंटिंग बनायी थी। इससे नाराज उसके पति परवेज खान ने गत सितंबर में कथित रूप से प्रताड़ित करके ससुराल से निकाल दिया था। इस वक्त वह अपने मायके में रहती है। नगमा ने इस मामले में सिकन्दरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत