1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में रेप के बाद नवविवाहिता की हत्या, आंख फोड़कर शव को जलाया

उत्तर प्रदेश में रेप के बाद नवविवाहिता की हत्या, आंख फोड़कर शव को जलाया

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2017 09:18 am IST,  Updated : May 13, 2017 09:18 am IST

शुक्रवार सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो छेदू पीछे की तरफ से सीढ़ी लगाकर भीतर घुसा, जहां बेटी का आग से घिरा नग्न शव पड़ा था। बेटी के हाथ-पैर बंधे थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा था। यही नहीं, बदमाशों ने उसकी आंख भी फोड़ दी थी।

Kaushambi_Rape- India TV Hindi
Kaushambi_Rape

कौशांबी: एंटी रोमियो स्क्वायड वाले उत्तर प्रदेश में महिला के साथ होने वाले अपराध थम नहीं रहे हैं। कौशांबी जनपद के सिंघवल थाना क्षेत्र के पूरा गांव में गुरुवार देर रात बदमाशों ने घर में सो रही एक नवविवाहिता से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और हाथ-पैर बांधकर शव को जला डाला। बदमाश मृतका के गहने भी लूट ले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (ये भी पढ़ें: भारत बना विश्व का चौथा शक्तिशाली देश, ये है इसकी सबसे बड़ी ताकत....)

जानकारी के मुताबिक, सिंघवल थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी छेदू पटेल की छोटी बेटी आशा (20) की 15 दिन पहले जगन्नाथपुर निवासी जसवंत के साथ शादी हुई थी। वह सात मई को ससुराल से मायके वापस लौटी थी। गुरुवार रात आशा घर के आंगन में चारपाई पर सो रही थी। उसकी मां मालती देवी बाहर मवेशियों की तरफ और पिता छेदू खलिहान में सो रहे थे।

शुक्रवार सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो छेदू पीछे की तरफ से सीढ़ी लगाकर भीतर घुसा, जहां बेटी का आग से घिरा नग्न शव पड़ा था। बेटी के हाथ-पैर बंधे थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा था। यही नहीं, बदमाशों ने उसकी आंख भी फोड़ दी थी। घर से डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात भी गायब थे। पिता की चीख सुन परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। आग बुझाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई।

एसपी वीके मिश्र और सीओ रमाकांत यादव सर्किल की पुलिस फोर्स व डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका-ए-वारदात का मुआयना करने के बाद मृतका के पिता से तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने कहा कि युवती की हत्या की जांच व खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: जब दिल्ली के थाने में हुआ निर्वस्‍त्र प्रदर्शन, शर्म से भागे पुलिसवाले

यूपी में ऐसी महिला से शादी करने पर योगी सरकार देगी 51 हजार रुपए

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत