1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: ट्रक से टकरायी श्रमिकों को लेकर जा रही बस, 18 घायल

उत्तर प्रदेश: ट्रक से टकरायी श्रमिकों को लेकर जा रही बस, 18 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2020 05:27 pm IST,  Updated : Jun 02, 2020 05:27 pm IST

टॉटिया नगर चौराहे पर एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में बस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। बस में लगभग 25 लोग सवार थे। 

Accident- India TV Hindi
Representational Image Image Source : ANI TWITTER

सुलतानपुर. दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने जा रही एक बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण 18 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया गया। जिलाधिकारी एमसी इन्दुमती के अनुसार मुम्बई से ट्रेन से आने वाले श्रमिकों को आश्रय स्थल सन इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल बाईपास ओदरा में रोक कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करायी गयी थी।

बाद में उन सबको एक बस से घर भेजा जा रहा था। टॉटिया नगर चौराहे पर एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में बस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। बस में लगभग 25 लोग सवार थे। हादसे में 18 लोग घायल हो गए तथा दो की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार कराने के पश्चात उनके घर तक पहुँचाने की व्यवस्था की गयी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत