1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. डेरा समर्थकों की हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में भी जारी हुआ अलर्ट

डेरा समर्थकों की हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में भी जारी हुआ अलर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2017 06:21 pm IST,  Updated : Aug 25, 2017 08:52 pm IST

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार को बलात्कार के मामले में हरियाणा की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के बाद वहां फैली हिंसा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भी ऐहतियातन अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Haryana Voilence- India TV Hindi
Haryana Voilence Image Source : PTI

लखनऊ: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार को बलात्कार के मामले में हरियाणा की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराये जाने के बाद वहां फैली हिंसा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में भी ऐहतियातन अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, पंचकूला सिविल अस्पताल के CMO के मुताबिक, पंचकुला हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 12 तक पहुंच गया है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पंचकूला में हुई हिंसा में शहर में 100 ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है।

राम रहीम पर फैसला आने के बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था आनन्द कुमार ने लखनऊ में बताया कि हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर खासकर हरियाणा तथा दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसी को भी प्रदेश का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उार प्रदेश में प्रशासन को चौकस रहने को कहा गया है।

मालूम हो कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा की अदालत द्वारा बलात्कार का दोषी ठहराये जाने के बाद वहां व्यापक हिंसा हुई है। पंजाब के 2 रेलवे स्टेशनों में आग लगाने की खबरें आ रही हैं। इसके अलावा, शिमला हाइवे पर भी कारों को रोककर तोड़फोड़ की गई है। पंजाब और हरियाणा में कई जगहों से हिंसा की खबरें आ रही हैं। सरकारी भवनों में हिंसक प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत