1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेशवासियों के लिए अच्छी खबर, अगले दो-तीन दिन में हो सकती है राहत की बारिश

उत्तर प्रदेशवासियों के लिए अच्छी खबर, अगले दो-तीन दिन में हो सकती है राहत की बारिश

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2019 07:16 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 07:25 pm IST

आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने गुरुवार को 'भाषा' को बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले दो-तीन दिन में बारिश होने की संभावना है और यह सिलसिला अगले एक-दो दिन जारी रहने का अनुमान है।

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को दो-तीन दिन में बारिश से राहत मिल सकती है। आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने गुरुवार को 'भाषा' को बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले दो-तीन दिन में बारिश होने की संभावना है और यह सिलसिला अगले एक-दो दिन जारी रहने का अनुमान है। इससे पिछले कई दिनों से उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

AGRA RAIN
Image Source : PTIप्रतिकात्मक तस्वीर

मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इस दौरान हाटा में चार सेंटीमीटर, गोरखपुर, चंद्रदीपघाट, सोरांव और सफीपुर में दो-दो सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद, वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ, गोरखपुर, फैजाबाद तथा आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

RAIN
Image Source : PTIप्रतिकात्मक तस्वीर

इस अवधि में इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत