1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ में ‘लव जिहाद’? अश्लील MMS सामने आने से युवती की आत्महत्या के बाद राजनीति शुरू

मेरठ में ‘लव जिहाद’? अश्लील MMS सामने आने से युवती की आत्महत्या के बाद राजनीति शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2018 03:43 pm IST,  Updated : Jan 05, 2018 03:57 pm IST

आरोप है कि शादी तुड़वाने के चक्कर में दूसरे समुदाय के शादाब ने युवती के मंगेतर को उसका अश्लील वीडियो भेज दिया...

Representational Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representational Image | PTI Photo

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लावड़ में युवती की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या करने के मामले पर राजनीति शुरू हो गई है। बीजेपी ने इस मामले को 'लव जिहाद' बताते हुए गुरुवार को पुलिस को 48 घंटे में आरोपी को पकड़ने का अल्टिमेटम दिया था। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि थाना इंचौली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी पड़ोसी गांव के एक युवक से तय हुई थी। आरोप है कि शादी से पहले युवती की एक अश्लील वीडियो किसी अनजान व्यक्ति ने युवती के मंगेतर को भेज दिया। इसके बाद युवती और उसके मंगेतर में विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी।

वहीं, परिवार वाले शादाब नाम के युवक पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह शादाब ही था जिसने युवती के मंगेतर को अश्लील वीडियो भेज दिया था, जिससे रिश्ता टूट गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश में दबिश दे रही है। घटना 31 दिसम्बर की रात्रि की है और 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। 

Shadab
Shadab

आरोपी शादाब का फाइल फोटो।

राजनीति भी शुरू

वहीं, इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने आरोप लगाया है कि दूसरे संप्रदाय के युवक साजिश के तहत युवतियों को फंसाते हैं और इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है। उन्होंने कहा, ‘हम भाजपा राज में लव जेहाद बर्दाश्त नहीं करेंगे।’ बीजेपी नेताओं की माने तो मुस्लिम युवक ने जब देखा कि युवती उसके चंगुल में नहीं फंस रही है तो फिर उसे बर्बाद करने के लिए उसने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।

क्या है पूरा मामला
मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के लावड़ में रहने वाली युवती की शादी दिल्ली के युवक से तय कर दी गई, लेकिन आरोप है कि शादी तुड़वाने के चक्कर में दूसरे समुदाय के शादाब ने युवती के मंगेतर को उसका अश्लील वीडियो भेज दिया, जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, पीड़ित परिवार इसे खुदकुशी नहीं मान रहा है। उसका कहना है कि जिस दुपट्टे से फांसी लगी है वह हमारे घर का नही है, शादाब ने उसे मारकर फांसी पर लटकाया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत