1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: चचेरे भाई की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या

UP: चचेरे भाई की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या

 Reported By: IANS
 Published : Aug 30, 2020 12:00 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 12:00 pm IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बाजार क्षेत्र में कथित तौर पर अपने चचेरे भाई को जलाने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अस्थायी जेल के शौचालय में आत्महत्या कर ली।

Suicide- India TV Hindi
UP: चचेरे भाई की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बाजार क्षेत्र में कथित तौर पर अपने चचेरे भाई को जलाने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने अस्थायी जेल के शौचालय में आत्महत्या कर ली। बुधवार को रॉबिन वर्मा (35) ने अपने चचेरे भाई राकेश वर्मा (40) पर कथित रूप से अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ इण्डस्ट्रियल थिनर (मिथाइल) डालकर जला दिया था। इससे 80 फीसदी जले राकेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

चचेरे भाई को जलाने के बाद गिरफ्तार हुए रॉबिन ने कथित तौर पर अस्थायी जेल के शौचालय में फांसी लगा ली। उसे अस्थायी जेल में 14 दिन क्वारंटीन रखने के बाद जिला जेल में स्थानांतरित किया जाना था। बताया गया है कि शनिवार को रॉबिन शौचालय से जब 30 मिनट तक नहीं लौटा तो सुरक्षा गार्ड अंदर गए और उसे वहां लटका पाया।

जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने कहा, "रॉबिन ने शौचालय के अंदर अपने पायजामे के नाड़े से फंदा बनाकर आत्महत्या की। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके परिवार वालों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।"

वहीं फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सचिंद्र पटेल ने कहा, "शुरूआती जांच में पता चला है कि रॉबिन की पत्नी पूजा वर्मा ने 12 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। आशंका है कि घटना के पीछे कारण कोई परिवार विवाद है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत