1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Coronavirus: बुधवार को पूरी तरह बंद रहेगा वाराणसी, न खुलेगी कोई दुकान और न ही मंडी

Coronavirus: बुधवार को पूरी तरह बंद रहेगा वाराणसी, न खुलेगी कोई दुकान और न ही मंडी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2020 07:22 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 10:29 pm IST

वाराणसी एक दिन (29 अप्रैल) के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। शहरी क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : TWITTER

वाराणसी. वाराणसी एक दिन (29 अप्रैल) के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। शहरी क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। बुधवार को वाराणसी में सभी तरह की व्यावासयिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस दौरान सभी प्रकार की दुकानें, मंडी, होम डिलीवरी, व्यावसायिक गतिविधियां बन्द रहेंगी।

बंद के दौरान सिर्फ सरकारी कार्य और व्यवस्था में लगे लोग, सामाजिक भोजन के पैकेट देने वाली संस्था, सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल और दूध की होम डिलीवरी और उनसे जुड़े लोगों का आवागमन ही अनुमन्य होगा। लॉकडाउन में जिन लोगों को पास जारी किए गए हैं, जो भी कल पूरी तरह से निलंबित रहेंगे। कल के बाद से दुकानें और अन्य गतिविधियां नए प्रकार से खोलने पर निर्णय लिया जा सकता है।

आपको बता दें कि यह आदेश केवल नगर निगम सीमा के लिए है, ग्रामीण क्षेत्र पर लागू नहीं है। नगर निगम सीमा में मेडिकल कारणों के अलावा घुसना प्रतिबंधित होगा। शहर में जो घर से बाहर बिना मेडिकल इमरजेंसी के निकलेगा उस पर FIR दर्ज की जाएगी।

देखिए वीडियो

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत