1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Vikas Dubey Case: विकास दुबे के गुर्गे कर रहे थे पुलिस काफिले का पीछा- सूत्र

Vikas Dubey Case: विकास दुबे के गुर्गे कर रहे थे पुलिस काफिले का पीछा- सूत्र

 Written By: Ruchi Kumar
 Published : Jul 11, 2020 07:11 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 07:11 pm IST

सूत्रों के मुताबिक, विकास ने कानपुर की कोर्ट में अपने कई वकील तैयार कर रखे थे। पुलिस विकास के पीछे पड़ी थी, उसके 5 गुर्गों को मार गिराया था, 8 गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया था, तब भी उसका सिस्टम खत्म नहीं हुआ था। 

Vikas Dubey aides were following police from ujjain to kanpur । Vikas Dubey Case: विकास दुबे के गुर्- India TV Hindi
Vikas Dubey Encounter Image Source : PTI

कानपुर. गैंगस्टर विकास दुबे का शुक्रवार सुबह एनकाउंटर कर दिया गया। सरकार ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है। अब इस केस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विकास को जब यूपी STF और पुलिस की टीम उज्जैन से कानपुर ला रही थी तब भी विकास के गुर्गे और विकास के करीबी पुलिस काफिले का गाड़ियों से पीछा कर रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, विकास ने कानपुर की कोर्ट में अपने कई वकील तैयार कर रखे थे। पुलिस विकास के पीछे पड़ी थी, उसके 5 गुर्गों को मार गिराया था, 8 गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया था, तब भी उसका सिस्टम खत्म नहीं हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उज्जैन से कानपुर तक काफिले के पीछे मीडिया की गाडियो के अलावा विकास के करीबियों की भी गाड़िया लगी थी।

पुलिस सूत्रों का ये भी कहना है कि उज्जैन में विकास ने जो बातें बताई उनमे से कई बातें बिल्कुल झूठी है। विकास ने अपने भागने का जो रास्ता बताया, कई रास्तों में उसे चेक किया गया, cctv खंगाले गए लेकिन विकास की बात गलत निकली। विकास तो मुठभेड़ में मारा गया लेकिन पुलिस को आज भी नही पता कि विकास आखिर कानपुर के अपने गांव से करीब 700 किलोमीटर दूर उज्जैन कैसे पहुंचा।

देखिए विकास दुबे के आखिरी जश्न का वीडियो

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत