1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. विकास दुबे पर लखनऊ में दर्ज हुआ रंगदारी, वसूली और धमकी देने का मुकदमा

विकास दुबे पर लखनऊ में दर्ज हुआ रंगदारी, वसूली और धमकी देने का मुकदमा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 10:46 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 10:46 pm IST

दीप प्रकाश दुबे के घर से बरामद हुई सरकारी एंबेसडर विनीत पांडेय ने नीलामी में खरीदी थी।

Vikas Dubey- India TV Hindi
विकास दुबे पर लखनऊ में दर्ज हुआ रंगदारी, वसूली और धमकी देने का मुकदमा Image Source : GOOGLE

लखनऊ. हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मुश्किलें अब बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस ने विकास दुबे के चारों तरफ से घेरना शुरू कर दिया है। लखनऊ में विकास दुबे के रंगदारी, वसुली और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। विकास दुबे और उसके भाई दीप प्रकाश दुबे के खिलाफ लखनऊ की कृष्णानगर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है।

आपको बता दें कि दीप प्रकाश दुबे के घर से बरामद हुई सरकारी एंबेसडर विनीत पांडेय ने नीलामी में खरीदी थी। विकास दुबे धमकाते हुए जबरन नीलामी में खरीदी कार को उठा ले गया था। विनीत पांडेय ने ही कृष्णानगर कोतवाली में विकास दुबे और उसके भाई पर एफआईआर दर्ज करवाई है। 

विकास दुबे का रिश्तेदार बसपा नेता सीतापुर में गिरफ्तार

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता अनुपम दुबे को रविवार को 12 अन्य लोगों के साथ सीतापुर में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वे दो लक्जरी कारों में सवार होकर जिले में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास से कई हथियार भी बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, अनुपम दुबे गैंगस्टर विकास दुबे के रिश्तेदार हैं, जिसने शुक्रवार को कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी और उनकी गिरफ्तारी इसी मामले के संबंध में हुई है।

मिसरिख के सर्कल ऑफिसर अभय प्रताप ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बसपा नेता को गिरफ्तार किया। प्रताप ने कहा कि उनसे उनके दौरे के उद्देश्य के बारे में पूछताछ की जा रही है। अनुपम दुबे 2017 के विधानसभा चुनाव में हरदोई जिले की सवायजपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। (IANS)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत