1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Kanpur Encounter: विकास की नाराज मां ने कहा कि वह मर जाए तो भी गम नहीं

Kanpur Encounter: विकास की नाराज मां ने कहा कि वह मर जाए तो भी गम नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2020 06:17 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 06:17 pm IST

सरला दुबे ने बताया कि उसे कई बार समझाया, लेकिन उसने बात नहीं सुनी। अब वह मर भी जाए तो उसका गम नहीं।

Vikas Dubey Mother- India TV Hindi
Kanpur Encounter: विकास की नाराज मां ने कहा कि वह मर जाए तो भी गम नहीं Image Source : TWIITER/ANI

लखनऊ. कानपुर के गांव में मुठभेड़ के दौरान आठ पुलिसकर्मियों के मारे जाने की घटना में बेटे विकास दुबे का हाथ होने की खबर से नाराज उसकी मां ने कहा कि वह मर भी जाए तो उन्हें कोई गम नहीं है। विकास की मां सरला दुबे ने समाचार चैनलों से कहा, ''मार डालो उनको, जहां रहे मार डालो।''

सरला दुबे ने बताया कि उसे कई बार समझाया, लेकिन उसने बात नहीं सुनी। अब वह मर भी जाए तो उसका गम नहीं।

इस बीच विकास के पिता राम कुमार दुबे ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ''जिस समय अपराध हुआ, मुझे उसकी सूचना नहीं थी। मैंने दवाई खायी थी और अचेतन अवस्था में था। जब मैं अपने बारे में नहीं बोल सकता था तो दूसरे के बारे में कैसे बोलता।''

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने अपने बेटे को अपराध करने से रोका था, दुबे ने कहा कि वह छात्र जीवन में ही इस जगह को छोड़कर चला गया था और मेरे साले के साथ रह रहा था। जब पूछा गया कि विकास के खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए, दुबे ने कहा कि सरकार नियमों के तहत कार्रवाई करेगी। ''मैं क्या कर सकता हूं? सरकार जो उचित समझेगी, कदम उठाएगी।'' 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत