1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी CM की रेस: राजनाथ, योगी के साथ ये युवा नेता भी दौड़ में...

यूपी CM की रेस: राजनाथ, योगी के साथ ये युवा नेता भी दौड़ में...

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2017 08:25 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 08:27 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टिकी हैं और तमाम नये पुराने चेहरों को लेकर अटकलबाजी जारी है। केन्द्र और राज्य के

dinesh sharma- India TV Hindi
dinesh sharma

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टिकी हैं और तमाम नये पुराने चेहरों को लेकर अटकलबाजी जारी है। केन्द्र और राज्य के दो इंजनों की मदद से अच्छे दिन लाने का वायदा करने वाली भाजपा के विधायक दल की राजधानी में बैठक होने के साथ ही पार्टी संभवत: 16 मार्च तक मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय कर लेगी।

राजनाथ सिंह

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (65) का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए जोरों से चल रहा है। राजनाथ पहले भी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं। वह अनुभवी हैं और लोकप्रिय भी। कुछ का कहना है कि राजनाथ केन्द्र छोडकर उत्तर प्रदेश नहीं आएंगे लेकिन कुछ ये भी मानते हैं कि पार्टी का फैसला होगा तो वह यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें

दिनेश शर्मा

लखनऊ के मेयर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा (53) भी मुख्यमंत्री पद की रेस में हैं। वह ब्राह्मण हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा का नाम भी चर्चा में है। वह मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। कई का हालांकि मानना है कि 46 वर्षीय शर्मा के पास अनुभव की कमी है।

2 बार से लखनऊ के मेयर हैं दिनेश शर्मा

लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य के प्रोफ़ेसर दिनेश शर्मा लगातार दो बार से लखनऊ के मेयर हैं। साल 2014 में केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद पार्टी ने उन्हें न सिर्फ़ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया बल्कि गुजरात का प्रभार भी सौंपा।

कहा जाता है कि दिनेश शर्मा उन कुछ लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पार्टी के 'अच्छे दिनों' में सबसे ज़्यादा पुरस्कार मिला। नवंबर 2014 में उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी बनाया गया। उस समय बीजेपी के सदस्यों की एक करोड़ हुआ करती थी, अब यह संख्या 11 करोड़ पार कर गई है।

मनोज सिन्हा

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा (57) का नाम भी चर्चा में है। वह भूमिहार हैं, पूर्वांचल से ताल्लुक रखते हैं। समर्पित कार्यकर्ता की छवि रखने वाले सिन्हा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी हैं।

केशव प्रसाद मौर्य

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की पसंद हो सकते हैं। 47 वर्षीय मौर्य ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह अत्यंत पिछडे़ वर्ग का चेहरा भी हैं। भाजपा के तेज तर्रार नेता और गोरखपुर से सांसद 44 वर्षीय योगी आदित्य नाथ के नाम की चर्चा भी जोरों पर है लेकिन उनकी कट्टर हिन्दुत्व वाली छवि आडे़ आ सकती है।

सुरेश खन्ना

कुछ पार्टी नेता सुरेश खन्ना (63) के नाम को भी उपयुक्त मान रहे हैं। वह आठ बार से विधायक हैं और जमीन से जुडे़ समर्पित कार्यकर्ता हैं। लाल बहादुर शास्त्री के पोते सिद्धार्थ नाथ सिंह (53) का नाम भी मुख्यमंत्री पद के नामों में है। वह इलाहाबाद पश्चिम सीट से चुनाव जीते हैं। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उमा भारती के नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए उछल चुके हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत